बांदीपोरा के वुल्लर झील में नाव पलटने से तीन लोग डूबे, दो सुरक्षित

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के वुल्लर झील में बुधवार को नाव पलट गई। बताया जाता है कि इसमें तीन लोग सवार थे। आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया। इस बीच अन्य नौका चालकों ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। एक व्यक्ति के अभी भी गायब होने की जानकारी मिली है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक नाव पर सवार लोग मछली पकड़ने के लिए झील के बीचों बीच पहुंचे तभी यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी और अन्य पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here