मंत्री और चेयरपर्सन के झगड़े ने नगर को बना दिया नरक: प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आपसी विवाद में शहर नरक बन गया है। शहर का कोई विकास नहीं हो पाया है। कॉलोनियों और गलियों में सफाई नहीं हुई। जनता परेशान है। निकाय चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने नगर निकाय चुनाव में सपा प्रत्याशी के लिए आवेदन कर रहे कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि भाजपा सरकार में नगर पालिका और नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को काम करने नहीं दिया गया। भाजपा नेताओं ने मनमाने तरीके से काम किया। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर चेयरपर्सन और मंत्री के झगड़े के चलते नगर विकास से पिछड़ गया है। जनता इस मुद्दे पर भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि चेयरमैन अंजू अग्रवाल को सपा से चुनाव लड़ाने की गलत तरीके से फैलाई जा रही है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर, साजिद हसन, सोमपाल सिंह भाटी, काजी मोहम्मद नईम, डॉ मंसूर उल हक, डॉ नूरहसन सलमानी, शलभ गुप्ता, रोहन त्यागी, सुमित पंवार बारी, दिलशाद कुरैशी, रागिब कुरैशी, इकबाल अहमद, जावेद अख़्तर, शशांक त्यागी, अनस खान, काजी फराज, शाहजेब इकबाल, शाहिद कुरैशी सभासद, सागर कश्यप, शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here