जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने पहुंचे अखिलेश

कानपुर: जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मिलने पहुंचे।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इरफान को बेकसूर बताया और पुलिस पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने का भी आरोप लगाया। इरफान की फरारी का बचाव करते हुए कहा यदि वह ना भागते तो पुलिस बलवंत सिंह और विकास दुबे जैसा हाल करती..

विकास और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेराते हुए कहा कानपुर की लोको चलाने का वादा था उसका क्या हुआ। कितने लोगों को रोजगार मिला। फर्रुखाबाद में अग्निवीर भर्ती में आए सवा लाख लोगों में 200 को भी नौकरी नहीं मिली है।

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से जिला जेल में बंद हैं। उन पर एक महिला के प्लाट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश में मकान को आग के हवाले करने का गंभीर आरोप है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरोध में नवाबगंज थाना क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने सभी भाजपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया। अखिलेश यादव का काफिला रोकने की योजना थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here