बाबा रामदेव ने बताई राहुल को ठंड न लगने की वजह

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा पर अक्सर टी-शर्ट पहने नजर आते हैं। कड़ाके की सर्दी में उनके टी-शर्ट पहनकर यात्रा करने पर उनके समर्थक और विपक्षी नेता तरह-तरह की टिप्पणी भी करते हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी टी शर्ट के अंदर इनर पहनते हैं। 

स्वामी रामदेव मंगलवार को जोशीमठ के आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी टी-शर्ट के अंदर इनर पहनते हैं। जब दो कपड़ों से गुजारा हो सकता है तो और कपड़ों की क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यात्रा कर पुरुषार्थ कर रहे हैं। अपनी खोई राजनीतिक जमीन हासिल करने के लिए चेष्टा करना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है, जो राहुल गांधी भी कर रहे हैं। 

राहुल गांधी के बयान पर भी स्वामी रामदेव ने टिप्पणी की। कहा कि भारत पुजारियों का ही नहीं तपस्वियों, ब्राह्मणों, अगड़ों-पिछड़ों सबका देश है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को राजनीतिक हथकंडा बताया। नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। खूब मेहनत भी कर रहे हैं। ऐसे बयानों से भारत जुड़ता नहीं टूटता है। उनकी छवि भी धूमिल होती है। इसलिए ऐसे बयानों से बचना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here