मुजफ्फरनगर: सड़कों और चौराहों पर लगा रहा जाम

मुजफ्फरनगर। नगर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज खुलते ही जगह-जगह जाम की स्थिति रही। शहर के मुख्य चौराहे महावीर चौक, शिव चौक, झांसी रानी चौक, अहिल्याबाई चौक, मीनाक्षी चौक, भगत सिंह रोड, रूड़की रोड, मेरठ रोड पर जाम का झाम रहा। ऐसे में वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कचहरी परिसर में भी भीड़-भाड़ का माहौल रहा। सभी चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी जाम को खुलवाते नजर आए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here