हरियाणा: स्थानीय निकाय चुनाव की तिथि घोषित, 27 को मतदान, 30 को परिणाम

हरियाणा में नगर निगम चुनाव की रणभेरी बज गई है। तीन नगर निगमों के लिए 27 दिसंबर को मतदान होगा। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगरपालिका सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना में उपचुनाव भी होंगे। मतगणना 30 को होगी। 

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगम के लिए मतदान होगा। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगरपालिका सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना में उपचुनाव भी होंगे। पांच नगरपालिका के वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। 

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 4 दिसंबर को डीसी चुनाव अधिसूचना जारी करेंगे। 11 दिसंबर से 16 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।  चुनाव आयुक्त ने कहा कि आचार संहिता केवल निगम, परिषद व पालिका क्षेत्र में ही लगेगी, पूरे जिले या खंड में नहीं। अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम में 20-20 वार्ड हैं। 

पंचकूला नगर निगम में ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा मिलेगी। प्रत्याशी राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पर्चा दाखिल कर सकेंगे।  अगर कोई ऑनलाइन पर्चा दाखिल नहीं करना चाहता तो भौतिक तौर पर पर्चा जमा करा सकता है। पंचकूला नगर निगम में यह ट्रायल  किया जा रहा है। अगर यह सफल रहा तो भविष्य में निकाय, पंचायती राज चुनाव में ऑनलाइन नामांकन अनिवार्य किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here