आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के कद्दावर नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि किरण कुमार रेड्डी ने हैदराबाद के विभाजन के मुद्दे को लेकर फरवरी 2014 में कांग्रेस छोड़ दी थी और 10 मार्च को ‘जय समयक्या आंध्र पार्टी’ का गठन किया था। हालांकि बाद में वे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
गौरतलब है कि किरण कुमार रेड्डी आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। साथ ही वे दिवंगत मुख्यमंत्री डॉ.वाईएस राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल के दौरान मंत्री और बाद में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। उनके पिता नल्लारि अमरनाथ रेड्डी पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और नरसिंहा राव के काफी करीबी थे।