मुजफ्फरनगर: कचहरी परिसर में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।

मजदूर संघ के प्रदेश प्रभारी केके शर्मा ने सरकार को चेताते हुए कहा यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की तो आने वाले अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में भारतीय मजदूर संघ लखनऊ में कम से कम 5 लाख कर्मचारियों के साथ रैली करेगा। यदि सरकार श्रमिकों की ओर से आंख मूंदने का काम करेगी तो श्रमिक प्रदेश सरकार को उसकी औकात दिखाने का काम करेगा।

इस दौरान के के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के जिला मुख्यालयों पर श्रमिकों के लिए 14 सूत्रीय मांगों का एक मांग पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। कहा कि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। और ना ही स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियमित करने का ऐलान लखनऊ से किया था और मानदेय बढ़ा कर 18 हजार रुपए किए जाने की बात कही थी। लेकिन उनको अभी तक ना ही स्थाई किया गया है और ना ही उनके मानदेय में बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने सरकार पर श्रमिक विरोधी काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को चेतावनी के रूप में भारतीय मजदूर संघ ने आज ज्ञापन दिया है। यदि इसका परिणाम सरकार ने सुखद नहीं लिया और कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की तो आने वाले अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में भारतीय मजदूर संघ लखनऊ में कम से कम 5लाख कर्मचारियों के साथ रैली करने करेगा। यदि सरकार श्रमिकों पर आंख मूंदने का काम करेगी तो श्रमिक प्रदेश सरकार को उसकी औकात दिखाने का काम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here