लक्षद्वीप के उपराज्यपाल दिनेश्वर शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह कई दिनों से एम्स दिल्ली में भर्ती थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिनेश्वर शर्मा वर्तमान में लक्षद्वीप के 34वें प्रशासक के रूप में सेवारत थे। दिनेश्वर शर्मा लक्षद्वीप के उपराज्यपाल बनने से पहले जम्मू कश्मीर में 2017 में भारत सरकार की ओर से वार्ताकार नियुक्त किए गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा की मौत पर शोक व्यक्त किया। पीएम ने ट्वीट करते कहा कि लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा जी ने भारत के पुलिसिंग और सुरक्षा तंत्र में लंबे समय तक योगदान दिया। उन्होंने अपने पुलिसिंग करियर के दौरान कई संवेदनशील काउंटर आतंक और उग्रवाद को संभाला। उनके निधन से दुखी। उनके परिवार के प्रति संवेदना। शांति। गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर शर्मा के निधन पर शोक जताया है।