उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम से पड़ोस में रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना शुक्रवार के दोपहर की है। बच्ची के पिता और चाचा काम पर चले गए थे। उसकी मां भी किसी काम से पड़ोस में चली गई। बच्ची घर के आगे खेल रही थी। बच्ची खेलते-खेलते पड़ोस के घर में चली गई।
आरोप है एक किशोर ने जो रिश्ते में उसका चाचा लगता है ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत खराब होने पर उसको छोड़कर फरार हो गया। परिजनों के आने के बाद इस बारे में पता चला।
बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिलासपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।