इंदौर : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट तिराहे पर चक्काजाम

इंदौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। जिससे कलेक्ट्रेट तिराहे पर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। इस दौरान वाहन चालक परेशान होते रहे। उनकी प्रदर्शन कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई। कलेक्टर इलैया राजा टी ने चक्काजाम पर नाराजगी जताई।

दरअसल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेतन वृद्धि सहित अपनी कई मांगों को लेकर 15 दिनों से इंदौर में विरोध प्रदर्शनकर रहीं हैं। सोमवार को उन्होंने कलेक्टोरेट तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थी। कुछ देर बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधमंडल कलेक्टर इलैया राजा टी से मिला। कलेक्टर ने कहा कि तुम लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए।

समझाइश देने गई पुलिस से भी की बहस
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कलेक्टोरेट तिराहे पर इकट्‌ठा हो गईं। यहां उन्होंने मानव शृंखला बनाई। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। समझाइश देने पहुंची पुलिस से भी बहस की। इनकी मांगें है कि कई जिलों में तानाशाही कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, उन्हें वापस लिया जाए। हमें न्यूनतम वेतन दिया जाए, नियमितिकरण किया जाए। सेवा निवृत्ति पर एक मुश्त राशि व ग्रेजुएटी दी जाए।

उन्होंने कहा कि अन्य विभागों द्वारा हमसे जो काम लिया जाता है उसका सम्मानपूर्वक मान सम्मान दिया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शासन-प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाया रहा है। हमने कई बार कलेक्टर से मिलने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here