मुजफ्फरनगर नगर पालिका सीट से कांग्रेस ने बिल्कीस को उतारा

मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद सीट के लिए कांग्रेस ने एडवोकेट बिल्कीस चौधरी को मैदान में उतारा है। जबकि पुरकाजी नगर पंचायत से पूर्व चेयरमैन कमरुज्जमा उर्फ नसीम मियां को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने जिले की 10 निकाय सीटों में से 6 पर प्रत्याशी उतारे हैं।

नगर निकाय चुनाव मैं नामांकन का काउंटडाउन आज आखरी स्तर पर पहुंच गया है। नामांकन का आज आखिरी दिन है, और कई राजनीतिक दलों से प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद सीट पर कांग्रेस लगातार 2 चुनाव जीत चुकी है। पिछली बार कांग्रेस ने इस सीट पर अंजू अग्रवाल को टिकट दिया था। वह भाजपा प्रत्याशी सुधा राज शर्मा को 9000 से अधिक वोटों से हराकर विजई हुई थी।

बावजूद जीत के 2 वर्ष बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनसे पहले मुजफ्फरनगर शहर सीट पर उनके भतीजे पंकज अग्रवाल ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस शहर में अपनी जीत को बरकरार रखते हुए इस बार हैट्रिक का प्रयास कर रही है।

बिल्किस चौधरी को मैदान में उतारा
कांग्रेस में मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद सीट से इस बार महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एडवोकेट बिल्किस चौधरी को मैदान में उतारा है। बिल्किस चौधरी गत चुनाव में भी टिकट की दावेदार थी। उन्हें टिकट दिए जाने की घोषणा हो भी गई थी। लेकिन अंतिम समय में कांग्रेस का सिंबल अंजू अग्रवाल को दे दिया गया था। कांग्रेस ने खतौली नगर पालिका से जमीर अंसारी, चरथावल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वसीउद्दीन, बुढ़ाना से कोसर जहां और मीरापुर से नौशाद आलम को मैदान में उतारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here