झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को एक भाजपा नेता का शव पेड़ से लटका मिला। बाजपा नेता की पहचान प्रमोद सिंह के तौर पर हुई है। परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि एक जमीनी विवाद की वजह से उनकी हत्या की गई है और आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया।
पुलिस ने बताया कि सिंह बुधवार की शाम पांच बजे अपने घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। जांच पड़ताल के बाद उनका शव एक एकांत स्थान पर पाया गया। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (लेसलीगुन) आलोक कुमार टुटी ने कहा- “भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मनतु मंडल अध्यक्ष 35 वर्षीय प्रमोद सिंह को आज सुबह एक पेड़ से लटका पाया गया।”
अपने कुछ परिजनों के साथ सिंह के परिवारवालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सेमरी-मनतु मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। परिवारवालों ने मनतु पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकार पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि थाने के प्रभारी अधिकारी कमलेश कुमार ने सिंह के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उन्होंने दावा किया कि यदि पुलिस ने मौके पर मामला दर्ज कर लेती तो सिंह बच जाते।
मनतू पुलिस थाने के करमाटीला निवासी प्रमोद सिंह ने अपनी बहन से कहा था कि वह एक व्यक्ति से पैसे लेने जा रहा है और 20 मिनट में घर वापस आ जाएगा, लेकिन वापस नहीं आया।
एसडीपीओ ने बताया- “हर तरफ से मामले की जांच जारी है। शरीर को पोस्ट मॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया है। अब यह हत्या है या आत्महत्या, ये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।”