मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मंदसौर के ग्राम जवानपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। 2374 करोड़ की लागत से गांधी सागर जलाशय पर परियोजना निर्मित होगी। इससे 252 ग्रामों की एक लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। सीएम शिवराज ने चंबल नदी की पूजा-अर्चना कर चुनरी भी ओढ़ाई।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मंदसौर जिले के ग्राम जवानपुरा में पहुंचे। उनके द्वारा यहां 2374 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चंबल नदी, गांधी सागर जलाशय पर निर्मित होने वाली सिंचाई परियोजना का गेंती चला कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।
2 of 2सीएम शिवराज ने चंबल नदी को चुनरी ओढ़ाई। – फोटो : सोशल मीडियासीएम शिवराज ने कहा कि परियोजना से सूखे खेतों की प्यास भी बुझेगी और हमारे किसान भी मुस्कुराएंगे। इसलिए मैंने आज मंदसौर के जवानपुरा में 2374 करोड़ लागत की ‘कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त सूक्ष्म-वृहद सिंचाई परियोजना’ का भूमिपूजन किया है। इस सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के 252 ग्रामों की 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी।
डेढ़ लाख किसानों को होगा फायदा
मुख्यमंत्री ने चंबल नदी की पूजा-अर्चना कर चुनरी भी ओढ़ाई। जिले की सीतामऊ तहसील के ग्राम जवानपुरा की सिंचाई परियोजना से जिले के 252 ग्रामों की 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे क्षेत्र के एक लाख 49 हजार 300 किसान हितग्राही लाभान्वित होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा मंदसौर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद सुधीर गुप्ता सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।