यूपी नगर निकाय चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। यूपी में शहर की सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार मैदान में हैं।
यूपी में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए वोटों की गिनती का सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। यूपी 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। कुल 760 सीटों में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं।
सहारनपुर के देवबंद से बड़ी खबर आ रही है। यहां मतगणना के दौरान भाजपा और सपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि बीच बचाव करने पहुंचे पुलिस के एक जवान को गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मतगणना का कार्य रोका गया था। फिलहाल अब मतगणना का कार्य चालू करा दिया गया है।
बता दें कि देवबंद में मतगणना को लेकर बूथ के अंदर मारपीट हुई है। चिराग नामक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। भाजपा कार्यकर्ता पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने लाठियां भांज भीड़ को तितर बितर किया गया है। एसपी देहात बोले तथ्य पता करने के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी जा रही है।
मेरठ नगर निगम में चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया करीब 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। वहीं दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम प्रत्याशी अनस को 26692 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान को तीसरे नंबर पर 23811 वोट मिले।
हरिकांत अहलूवालिया 43480
अनस 26692
सीमा 23811
हसमत 12200
नसीम 2,782
रिचा 1168
कुल 113864
मेरठ नगर निगम में भाजपा आगे
मेरठ नगर निगम में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। वहीं दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी 17411 वोट मिले। तीसरे नंबर पर एआईएमआईएम कैंडिडेट अनस को 15610। तीसरे राउंड में सभी प्रत्याशियों को इस प्रकार वोट मिले।
हरिकांत अहलूवालिया 36052
अनस 15610
सीमा प्रधान 17411
कांग्रेस के नसीम 2157
आम आदमी पार्टी की रिचा 949
कुल वोट 84541