मुज़फ्फरनगर-नगर पालिका परिषद में दूसरे चराव तक बीजेपी की मीनाक्षी स्वरुप 4570 वोट से आगे हो गई है। मीनाक्षी को 34211 और लवली शर्मा को 29641 वोट मिली है। एएमआईएम की छोटी चुनाव चिन्ह पतंग 4360 वोट लेकर तीसरे स्थान पर आ गयी है। बसपा की रौशन जहाँ को 3585 और कांग्रेस की बिलकिस को 1672 वोट मिली है।
पहले चक्र में बीजेपी को 17299 ,एसपी को 15579 और बसपा को 2089 वोट मिली है।कांग्रेस की बिलकिस को 897, छोटी को 2089 और निर्दलीय शमा को 557 ओर नोटा को 247 वोट मिली है !
तीसरे चक्र तक मीनाक्षी को 51543, लवली शर्मा को 44312 वोट मिली है। अभी तक 7231 वोट से आगे हो गयी है। तीसरे चक्र तक पतंग 6542 वोट ले चुकी है। हठी 5434 और पंजा 2364 पर अटक गया है। नोटा पर भी 744 वोट गयी है।
महमूद नगर के मौहम्मद अली जोहर स्कूल में मुस्लिम बूथ पर बीजेपी को 140 और सपा को 111 वोट मिली है।
शहर के वार्ड एक से बीजेपी की राजेश देवी 315 वोट लेकर सबसे आगे चल रही है। वार्ड दो से समाजवादी पार्टी की बबली आगे चल रही है। वार्ड 49 से बीजेपी के मनोज वर्मा आगे चल रहे है उन्हें 370 वोट मिली है। वार्ड 33 से विकल्प जैन 250 वोट से आगे है। वार्ड 13 में बीजेपी के अनुराग को 417 और कांग्रेस की कल्याणी को 272 वोट मिली है। वार्ड 14 से राखी पंवार को 655 और संगीता त्यागी को 321 वोट मिली है। वार्ड 15 में कैलाशो आगे है। कैलाशो को 506 और बीजेपी की अंजना शर्मा को 369 वोट मिली है।
वार्ड 17 में अक्षय काकरान 297,प्रशांत 286 प्रमोद 258 में कड़ा मुकाबला है।
वार्ड 18 में बीजेपी की ममता बालियान 942 वोट लेकर रविंद्र पाल 459 वोट से आगे चल रही है।
वार्ड 50 से वसीम को 150 और नौशाद खान को 142 वोट मिली है। खालापार के वार्ड 51 में इजहार खान को 131 और अब्दुल सत्तार को 120 वोट मिली है। वार्ड 52 से सपा की नबाब जहाँ आगे चल रही है।वार्ड 53 से निर्दलीय जीशान सिद्दीकी आगे है। वार्ड 54 में सपा के शहजाद आगे है।वार्ड 11 से पुष्पेंद्र 300 वोट से आगे है।वार्ड 47 से किन्तु 60 वोट से आगे है।वार्ड 42 से शिवम् 500 वोट से आगे है। वार्ड 36 से रजनी गोयल आगे है। गाँधी कॉलोनी वार्ड 37 से निर्दलीय अमित पटपटिया 242 वोट से और रामपुरी वार्ड 21 से रजत धीमान बीजेपी, वार्ड 19 से योगेश मित्तल 300 वोट से आगे है। द्वारकापुरी में प्रियांक गुप्ता को 393 वोट और विवेक गर्ग को 357 वोट मिले है।
बुढ़ाना में भारतीय जनता पार्टी की बीना त्यागी समाजवादी पार्टी की उमा त्यागी से आगे चल रही है। बुढ़ाना में बीजेपी को पहले राउंड में 3077 और दूसरे में 2918 और सपा को पहले में 2149 और 2601 वोट मिली है।बीजेपी की बाला त्यागी 1249 वोट से आगे है। बुढ़ाना में तीसरे राउंड में बीजेपी की लीड घटी है। उमा त्यागी ने 2600 और बाला ने 1740 वोट ली है , अब बीजेपी 385 वोट से आगे है।
बुढ़ाना के वार्ड 4 से टीटू त्यागी 427 वोट से जीत गए है।
शाहपुर में आप के हाजी अकरम आगे है। प्रमेश सैनी को 3486 अकरम को 4045 और शयाम लाल सैनी को 2232 वोट मिली है।शाहपुर के वार्ड एक से सतीश पाल और वार्ड 6 से विशाल गर्ग जीत गए है।
शाहपुर में आप के हाजी अकरम आगे है। प्रमेश सैनी को 3486 अकरम को 4045 और शयाम लाल सैनी को 2232 वोट मिली है।शाहपुर के वार्ड एक से सतीश पाल और वार्ड 6 से विशाल गर्ग जीत गए है।
जानसठ में रालोद के आबिद हुसैन आगे हो गए है। उन्हें 3213 और बीजेपी के प्रवेंद्र भड़ाना को 2377 वोट मिली है। बसपा के शाह नज़र 538 , निर्दलीय रजनीश सैनी को 1191 वोट मिली है।
मीरापुर में जमील मलिक आगे है। जमील अहमद को 2089,बीजेपी के नवीन कुमार को 1675 वोट मिली है।
मीरापुर के वार्ड 3 कबूलपुरा से शिवकुमार शर्मा जीते।वार्ड 10 से असलम निर्दलीय जीते। वार्ड 6 से बीजेपी की नाज़ली खैर जीती।वार्ड एक से निर्दलीय राधा जीती।
मीरापुर के वार्ड 3 कबूलपुरा से शिवकुमार शर्मा जीते।वार्ड 10 से असलम निर्दलीय जीते। वार्ड 6 से बीजेपी की नाज़ली खैर जीती।वार्ड एक से निर्दलीय राधा जीती।
खतौली में रालोद के शाहनवाज लालू आगे है। लालू को 4832 और कृष्णपाल सैनी को 2594 वोट मिली है। बसपा के इजहार को 1218 और बीजेपी के उमेश कुमार को 1546 वोट मिली है।
पुरकाजी में ज़हीर फारुकी आगे है। ज़हीर को 940 और बीजेपी के भारत भूषण खुल्लर को 880 वोट मिली है। नसीम मियां को 432 तारिक मुस्तफा को 83 बसारत खां को ६४३ और राशिद को 309 वोट मिली है।
सिसौली में निर्दलीय सुभाषिनी पत्नी सुरेंद्र छतरी चुनाव जीत गई है।
भोकरहेड़ी के वार्ड एक से निर्दलीय सुदेश पाल चुनाव जीत गए है।
चरथावल में इस्लाम 3439,सुधीर सिंघल 2817, सतेंद्र त्यागी 2365 और बीजेपी के अजय वर्मा केवल 43 वोट पाए है।