गोंडा: भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश कुमार सोनी ने सपा उम्मीदवार को 885 मतों से हराया

गोंडा जिले की मनकापुर नगर पंचायत का परिणाम सबसे पहले आ गया। अध्यक्ष व दसो सभासद के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश कुमार सोनी ने सपा के राम कृपाल सोनी को 885 मतों से पराजित किया। गोंडा जिले की दस नगर निकायों में मनकापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासदों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के दुर्गेश कुमार सोनी को अध्यक्ष के लिए मनकापुर की जनता ने चुन लिया है। दुर्गेश सोनी 2919 वोट पाकर विजई घोषित किए गए हैं। सपा के राम कृपाल सोनी राहुल को 2034 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी हस्मतुल्लाह अपनी जमानत नहीं बचा पाए। उन्हें मात्र 35 वोट मिले। इनसे अधिक वोट निर्दल प्रत्याशी सहजादे को मिला। उन्हें 21 मत प्राप्त हुए। सात लोगों ने नोटा पर मतदान किया। 196 मत अवैध घोषित किए गए हैं। 

सभासद के परिणाम 
वार्ड संख्या 1 पटेल नगर से वैजयंती सिंह (भाजपा) 355 जीते
वार्ड संख्या 2 भगत सिंह से  प्रेमचंद (भाजपा) 193 जीते
बार्ड संख्या 3 गायत्री नगर सारिका सिंह (भाजपा) – 277 जीती
वार्ड संख्या 4 जवाहर नगर से  विजय लक्ष्मी (निर्दल)111 जीती
वार्ड संख्या 05 गांधीनगर से दुर्गेश कुमारी(भाजपा)219
वार्ड संख्या 06 शास्त्री नगर से निर्विरोध वैभव सिंह
वार्ड संख्या 07 रफीनगर से अब्दुल मन्नान (निर्दल) 262
वार्ड संख्या 08 राजेन्द्र नगर से श्याम नरायन (भाजपा)163 जीते
वार्ड संख्या 09 आजाद नगर से निर्विरोध विकास हांडा (भाजपा)
वार्ड संख्या 10 सुभाष नगर से अजय जायसवाल (निर्दल)137 जीते

करनैलगंज में चार चरण की मतगणना पूरी हुई जिसमें सपा को 4423, भाजपा 6206 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 1783 मतों से आगे है।

खरगूपुर में काम आया गैंगस्टर का दांव, भाजपा को मिली जीत
अंततः खरगूपुर नगर पंचायत में भाजपा उम्मीदवार ममता रस्तोगी 807 मतों से विजयी घोषित की गयीं। भाजपा की ममता को कुल 3015 वोट मिले। उन्होंने सपा प्रत्याशी नसरीन को 807 वोटों के अंतर से हरा दिया। पूर्व चेयरमैन की बहू नसरीन बानो को कुल 2208 मत मिले। नगर पंचायत की सियासत में पहली बार हर तरह के दांव खरगूपुर में चले गए। यहां पर समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान चेयरमैन लाल मोहम्मद की बहू नसरीन को टिकट दिया था। चुनाव भी अच्छा रहा, लेकिन मतदान के तीन दिन पहले लाल मोहम्मद समेत 42 सपाइयों पर गैंगस्टर के मुकदमे ने सबको चौंका दिया। इससे कई परिवारों के वोट रुक गए। इसी से भाजपा उम्मीदवार की राह आसान हो गई।

भाजपा ने पार्टी के पुराने नेता और पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी की पत्नी ममता रस्तोगी को प्रत्याशी बनाया था। राजीव रस्तोगी की स्थानीय स्तर पर अच्छी पैठ भी थी। वहीं प्रशासन की कार्रवाई से उनकी पकड़ और मजबूत हुई। इसके साथ ही वह गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। आखिरकार कामयाबी उनके सिर बंध ही गई। भाजपा ने यहां पर जीत दर्ज कर ली। यहां पर सपा को घेरने में बसपा की सरीफुननिशां, निर्दलीय – इशरत जहां, रेशमा तथा शहनाज भी सफल रहीं। भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरीं सुमन चमत्कार नहीं कर सकीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here