निकाय चुनाव: सहारनपुर में भाजपा की बड़ी जीत, आठ हजार वोटों से जीते डॉ. अजय कुमार

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार विजय घोषित किए गए। अजय कुमार ने पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद को 8031 मतों से पराजित किया है। भाजपा ने अपनी मेयर सीट को बरकरार रखा है। मेयर सीट पर लगातार दूसरी बार कमल खिला है।

भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार को 154812 वोट मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी को 146781 वोट मिले हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी नूर हसन मलिक को 22036 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप वर्मा को 6313 और आप प्रत्याशी सहदेव को 1823 मत मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here