मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर महाकाल लंगर सेवा चलाकर शाम के समय 200 से अधिक भूखे लोगों का पेट भरा जा रहा है। 3 साल पूरे होने पर नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप में लंगर सेवा में पहुंचकर सेवा में जुटे मुख्य सेवादार महेश बाठला को सम्मानित किया। महेश बाठला ने 3 साल पहले महाकाल लंगर सेवा की शुरुआत उनके माता-पिता की मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर की थी। जिसमें शहर के कई जाने-माने लोगों का सहयोग मिल रहा है।
शहर में कोई भी भूखा ना रहे, यही उद्देश्य
मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन नई मंडी साइड में महाकाल लंगर सेवा के तत्वावधान में प्रतिदिन 200 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। मुख्य सेवादार महेश बाठला का कहना है कि इस सेवा का उद्देश्य यही है कि मुजफ्फरनगर में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे।

दानियों के सहयोग से आगे बढ़ रही लंगर सेवा
महाकाल लंगर सेवा के मुख्य सेवादार महेश बाटला ने बताया कि लंगर सेवा रानियों के सहयोग से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लोगों को भोजन करा कर अलग ही अनुभूति होती है। लंगर सेवा में पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि यह एक ऐसा पुण्य का काम है, जिसकी तुलना दूसरे से करना मुश्किल है।

धरनारत मास्टर विजय सिंह का किया गया सम्मान
महाकाल लंगर सेवा का 3 वर्ष पूर्ण होने पर 26 वर्ष से हजारों बीघा कृषि योग्य भूमि अवैध कब्ज़ामुक्त कराने के लिए धरना दे रहे हैं मास्टर विजय सिंह का सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सेवादार महेश बाटला, सरदार गुरजीत सिंह, श्याम नारंग, वरुण, राजेश गोयल, संजय त्यागी, सचिन खुराना, पुष्पेंद्र जैन, प्रेम सागर, हिमांशु आदि शामिल रहे।