भोपा। मथूरा के गांव कोसीकला निवासी 82 वर्षीय दंपती नवल व उसकी पत्नी रामबती हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए है।
जौली के निकट कांवड़ मार्ग से गुजर रहे बुजुर्ग दंपती ने बताया कि उनके तीन बेटे, बहू और पौत्र, पौत्री है। सभी आज्ञाकारी हैं। 82 की उम्र में उनका जोड़ा सलामत है। इसीलिए वह दूसरी बार अपने आराध्य भोले को हरिद्वार से जल लाकर गांव के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। बड़ी उम्र होने के बाद भी दोनों कांवडिए हिम्मत के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है।
गंगा जल लेकर आई तीन बुजुर्ग सखियां
भोपा। हौसले से ही उम्मीदों की उड़ान भरी जाती है। इसी का एक परिणाम हरियाणा की तीन वृद्ध महिला कांवडियां है। हरियाणा के जिला पलवल के गांव होडल निवासी विमला (69), अंगूरी (70), श्यामबती (60) तीसरी बार कांवड़ ला रही है। पहली बार तो उनके परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था, लेकिन अब उनका परिवार सहयोग करता है। तीनों एक साथ कांवड़ लाने के लिए अपने गांव से निकलती है। साथ-साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ती हुईं गांव स्थित मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। संवाद