मुज़फ्फरनगर: शरीर पर पिन से 51 तिरंगे लगाए कांवड़ लाया विजय हिंदुस्तानी

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा पथ पर कांवड़िएं शिवालयों की ओर बढ़े जा रहे हैं। भक्ति और देशभक्ति का अनूठा संगम भी देखने को मिल रहा है। शामली का कांवड़ियां देश के सैनिकों के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचा। कांवडिए ने अपने शरीर पर पिन से 51 तिरंगे भी लगा रखे हैं। माहौल भक्तिमय बन गया।

शामली जिले के गांव भारसी निवासी कांवड़ियां विजय हिंदुस्तानी हरिद्वार से गंगाजल लेकर सोमवार को शिव चौक पर पहुंचा। विजय ने अपने शरीर पर पिन से 51 तिरंगे लगा रखे और देश के शहीद सैनिकों के नाम भी गुदवा रखे हैं। विजय का कहना है कि वह केवल देश के सैनिकों के लिए कांवड़ लेकर आया है।

devotion and patriotism seen in Kanwar, Vijay Hindustani brought Kanwar by pinning 51 tricolors on his body

भगवान शिव से उसकी यही मनोकामना है कि देश का एक भी जवान शहीद ना हो, क्योंकि जब भी कोई जवान शहीद होता है, तो उसके परिवार पर पहाड़ सा टूट जाता है। सैनिकों के लिए वह 31 लीटर जल लेकर आया है।

devotion and patriotism seen in Kanwar, Vijay Hindustani brought Kanwar by pinning 51 tricolors on his body

पालने में जल रखकर आगे बढ़ रहा है, जिसमें उसने आगे की तरफ शहीद भगत सिंह की तस्वीर भी लगा रही है। उसका कहना है कि शरीर पर तिरंगे गुदने की वजह से वह कंधों पर जल नहीं उठा सकता है।

devotion and patriotism seen in Kanwar, Vijay Hindustani brought Kanwar by pinning 51 tricolors on his body

विजय ने बताया कि वह पुरा महादेव पर जलाभिषेक करेगा। इसके बाद शहीद के परिवारों को यह गंगाजल दिया जाएगा। शरीर में पिन लगाने की वजह से उसने टिटनेस की इंजेक्शन भी लगवाने पड़े हैं। रोजाना वह सोने के समय तिरंगे वाले बैच को निकाल देता है, सुबह फिर से लगा लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here