पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार हथियार और नशे की खेप भेजने में जुटा है। एक भार पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर भारी मात्रा में हेरोइन भेजी। हालांकि पंजाब पुलिस ने इसे पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने 77 किलो हेरोइन की खेप दो अलग-अलग तस्कर गिरोह से पकड़ी गई है। पुलिस के मुताबिक यह 2023 में बरामद सबसे बड़ी हेरोइन की खेप है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके बताया कि यह रिकवरी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने की है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। खेप पाकिस्तान से भारतीय सीमा में भेजी गई थी और पकड़े गए तस्कर पंजाब से अलावा अन्य राज्यों तक इस खेप को पहुंचाने वाले थे। पुलिस ने एक 41 किलो और दूसरी 36 किलो हेरोइन की खेप पकड़ी। वहीं आरोपियों से तीन पिस्टल भी मिले हैं।