मैनपुरी: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- ‘मैंने उसे मार दिया है’

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह बेटे से कहासुनी के बाद पिता ने उसे गोली मार दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच आरोपी पिता थाने पहुंचा। वहां पुलिस से कहा कि मैंने बेटे को मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। इसके बाद पुलिस उसे लेकर घर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।  

घटना औंछा थाना क्षेत्र के औंछा कस्बा की ही है। यहां के रहने वाले राजीव यादव बुधवार की सुबह घर पर ही थे। उनके पिता विजयपाल भी घर पर थे। सुबह करीब 8.45 बजे राजीव और उनके पिता में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पिता विजयपाल गुस्से में आकर अपनी रायफल निकाल लाए। 

उन्होंने राजीव पर फायरिंग कर दी। गोली राजीव की गर्दन को चीर गई। इससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आपसपास के लोग भी जमा हो गए। घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन राजीव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।   

विजयपाल की बात सुनकर पुलिसवाले हैरान रह गए। वह उसे लेकर उसके घर पहुंचे। यहां का दृश्य देख उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि विजयपाल पिछले काफी समय मानसिक रूप से परेशान रहता था। परेशानी में ही उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here