दौसा: वाल्मीकि कल्याण बोर्ड गठन न होने से समाज में रोष

वाल्मीकि समाज ने दौसा में वाल्मीकि कल्याण बोर्ड का गठन करने की CM से मांग करते हुए बांदीकुई उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। समाज के पदधिकारियों ने कहा कांग्रेस पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र में वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गठन करने का आश्वासन दिया था।

दौसा में अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के बांदीकुई नगर अध्यक्ष विजय डंगोरिया की अगुवाई में सोमवार को वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गठन करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम SDM  नीरज मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में हाल में गहलोत सरकार ने विभिन्न समाजों का बोर्ड और आयोग का गठन की घोषणा की गई है जो क्रियान्विति की ओर है। राज्य सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले, रजक कल्याण बोर्ड, वीर तेजाजी किसान कल्याण बोर्ड, स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड, मेजर दलपत सिंह कल्याण बोर्ड, तेली धणी विकास, अवंतिबाई लोधी, लव-कुश बोर्ड, श्रमण संस्कृति, निर्धन पुनर्वास सहित अन्य बोर्डों का गठन हाल ही में किया है।

विजय डंगोरिया ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र में वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गठन आश्वासन दिया था। वर्तमान में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल लगभग पूर्ण होने को है, लेकिन अब तक बोर्ड का गठन नहीं होने से समाज के लोगों रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से वाल्मीकि समाज बोर्ड की गठन करने मांग उठाई है। जल्द से जल्द वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गठन की मांग रखी गई है।

ज्ञापन सौंपने में विक्की डंगोरिया, महेंद्र बोयत्त, प्रताप सारवान, लोकेश बोयत, पूर्व पार्षद महेंद्र जारवाल होशियार सिंह कर्दम तथा अन्य संगठन के कार्यकर्ता अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here