बुर्ज खलीफा से लेकर टाइम्स स्क्वायर तक स्वतंत्रता दिवस की धूम; तिरंगे के रंग में रंगी दुनिया

भारत ने आज अपनी आजादी के 76 साल पूरे कर लिए। देश सहित दुनिया भर में भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर न केवल भारत में बल्कि दुनिया के तमाम देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय देशभक्ति से लबरेज दिखे। बात चाहें यूएई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की हो या न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर की, हर जगह तिरंगे की धूम दिखी। 

तिरंगे के रंग में जगमगाया बुर्ज खलीफा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का तिरंगे वाला अंदाज दिखा। मंगलवार की रात यह इमारत तिरंगे के रंगों – केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगा उठी। बता दें कि दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है। इससे एक दिन पहले, पाकिस्तान को फजीहत झेलनी पड़ी थी। दरअसल,सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दुबई का है जिसमें दिखाया गया है कि आधी रात को बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाया गया। इससे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास जुटे पाकिस्तानी नाराज हो गए, क्योंकि उनको उम्मीद थी कि बुर्ज खलीफा पाकिस्तानी झंडे के रंगों से रोशन होगा। इससे नाराज होकर पाकिस्तानी पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाने लगे।

टाइम्स स्क्वॉयर पर भारतीय प्रवासियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
अमेरिका में भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। यहां प्रवासी भारतीय सदस्य स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर एकत्र हुए। इस दौरान देशभक्ति गीत से पूरा इलाका गूंजता रहा। इस दौरान वहां तिरंगा भी फहराया गया। 

तिरंगे की रोशनी में जगमगाया राष्ट्रपति भवन
इस मौके पर राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। तिरंगे के रंग में रंगा राष्ट्रपति भवन बेहद खूबसूरत दिखा। 

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से देश के सामने अपनी सरकार के नौ साल का बही खाता रखा। विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार को घेरने के लिए जिन मुद्दों को उठाया जाता है, उन पर पीएम मोदी ने खुल कर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here