दिल्ली विधानसभा: एक और दिन के लिए बढ़ा विधानसभा का सत्र

दिल्ली विधानसभा का सत्र सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरला ने कार्यवाही को शुरू किया। दिल्ली विधानसभा में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। विधायक दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा और कुलदीप कुमार मणिपुर में अशांति और वहां के लोगों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। दिल्ली विधानसभा का सत्र 1 दिन के लिए बढ़ाया गया है। अब कल यानी शुक्रवार को भी सदन की बैठक होगी। दिल्ली सरकार ने 2 दिन के लिए सत्र बुलाया था।

सदन की कार्यवाही के दौरान दिल्ली विधानसभा में नियम 280 के तहत आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एमसीडी के कामकाज पर सवाल उठाया। विधायक राजेश कोचिंग सेंटर के मामले में एमसीडी के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एमसीडी के अधिकारियों से मिलकर कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। वहीं आप विधायक नरेश यादव ने एवरेज तौर पर मकान बनाने के दौरान एमसीडी के अधिकारियों की ओर से उनकी बुकिंग करने में हेराफेरी करने का आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here