घोसी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ‘घोसी विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन आए हैं। हमसे रूठकर दूसरी जगह चले गए थे वापस हमारे पास आ गए तो ऐसे में उनको जीताकर विधानसभा भेजना हमारी भी जिम्मेदारी है।’
उन्होंने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी ने विश्व के पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमलावर होते हुए कहा कि जब भी कोई गलत काम करता है तो नाम बदलकर वापस आता है। उन्होंने कहा कि यह यूपीए थी। फिर नाम बदलकर इंडिया क्यों रखा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुट के बीच जब कपार फुरौव्वल होगा, उस समय का इंतजार आप करिए। उन्होंने कहा कि हमें तो घोसी जीतना है और इसको प्रदेश की मुख्य राजनीति से जोड़ना है।

गाजीपुर में भी विपक्ष पर बरसे भाजपा सांसद
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। सरकार देश के लोगों का सम्मान और जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा घोसी में आयोजित उप चुनाव में जीत दर्ज करेगी। वह आज घोसी उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वाराणसी से घोसी, मऊ जाते समय महाराजगंज तिराहे पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया।
वहीं, मनोज तिवारी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गाजीपुर के पदाधिकारियों का एक जत्था चुनाव प्रचार के लिए घोसी भी रवाना हुआ, जो आज चुनाव प्रचार बंद होने तक वहां घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का अपील करेगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रोफेसर शोभनाथ यादव, नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद,अच्छेलाल गुप्ता, जितेद्र नाथ पाण्डेय, अखिलेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष चौहान,मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, प्रवीण त्रिपाठी,संजीत सेवार्थ, मुरली कुशवाहा, अनिल जायसवाल, रंजीत कुमार राम, संजय बिंद,नन्दू प्रधान, कमलेश गुप्ता, अमित जायसवाल, विनोद राय, अरविंद कश्यप, ओमकार सिंह,अरविन्द बिंद मौजूद रहे।