घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना जारी है । घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में अब सपा ने बढ़त बना ली। सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को पीछे छोड़ दिया है। पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला होने से उप चुनाव रोमांचक रहा।
दूसरे राउंड में सपा आगे
दारा सिंह चौहान 5472 (भाजपा)
सुधाकर सिंह 6844 (सपा)
दूसरे राउंड के बाद 1372 वोट से सुधाकर सिंह आगे