मुज़फ्फरनगर: घोसी उपचुनाव में जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न

मुज़फ्फरनगर ज़िला कार्यालय पर घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जीत की जानकारी मिलते ही पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामना दी।

घोसी विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर सपा में काफी उत्सुकता थी। सुबह से सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर जुटे थे। राउंडवार मतगणना की जानकारी ली जा रही थी। नतीजे की घोषणा होते ही सपा प्रत्याशी की जीत पर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी खुशी में झूम उठे। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि घोसी उप चुनाव में एतिहासिक जीत हुई है। साबित हो गया कि जनमत सपा के साथ है। लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान आ चुके हैं।

जनता ने कड़ा प्रहार किया

सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर ने कहा कि संघर्ष से मुंह छिपाकर सत्ता के लालच में दल-बदल करने वाले भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और ओमप्रकाश राजभर जैसे नेताओं के बड़बोलेपन पर जनता ने कड़ा प्रहार किया। कहा कि यह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी विचाराधारा की जीत है।

ये लोग रहे उपस्थित

सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता साजिद हसन, चौधरी यशपाल सिंह, सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सुमित पंवार बारी, मीर हसन, हुसैन राणा, फ़िरोज़ अख्तर पप्पू, सलमान त्यागी, विक्की वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here