मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। जिला जेल पर धरना देते हुए आरोप लगाया कि बंदियों और मिलाई पर आने वाले उनके परिजनों से से अवैध उगाही की जा रही है। धरना देते हुए कार्यकर्ताओं ने जेल अधीक्षक के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन कार्यकर्ताओं ने कई दिन पहले जिला जेल में बंद बंदियों और उनसे मिलाई के लिए जाने वालों से अवैध उगाही किए जाने का आरोप लगाया था। चेतावनी दी गई थी कि इस मामले में शनिवार को जिला जेल पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के ब्लॉक अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में किसान जिला जेल पहुंच गए। जिला जेल के गेट पर किसानों ने धरना देना शुरू कर दिया। निखिल चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जेलर से भी उनकी वार्ता सफल नहीं रही
मौके पर ज्ञापन लेने पहुंचे जेलर से भी उनकी वार्ता सफल नहीं रही। इसके बाद निखिल चौधरी ने जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन तोमर को के कार्यकर्ताओं ने जेल प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। हंगामें की सूचना पर थाना नई मंडी प्रभारी निरीक्षक बीएस वर्मा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।