राहुल की रावण से तुलना: दिल्ली और जम्मू में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। यह विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की रावण से तुलना करने को लेकर किया गया है।  वहीं, जम्मू में विनोद शर्मा, हरि सिंह चिब और अन्य नेताओं ने भाजपा आईटी सेल द्वारा राहुल गांधी के आपत्तिजनक पोस्टर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला भी फूंका है।

दरअसल, भाजपा ने राहुल गांधी को रावण करार दिया। राहुल की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर शेयर कर बीजेपी ने अपने आधिकारिक हैंडल (@bjp4india) पर लिखा कि राहुल गांधी का लक्ष्य भारत को बर्बाद करना है। धर्म और राम का विरोध करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राहुल गांधी की मॉर्फ्ड फोटो भी शेयर की है। पोस्टर पर राहुल गांधी को रावण बताते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमले का प्रयास किया है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here