रिलायंस जियो की साथ जुड़े महेंद्र सिंह धोनी, इस ब्रांड के बने एंबेसडर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए रोल में नजर आएंगे। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने नई पारी की शुरुआत की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो मार्ट का नया ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया है। ये पहला मौका नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी किसी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हो। किसी पहले भी वो कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर बन चुके है। 

8 अक्टूबर से शुरू होगा नया कैंपेन

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से जानकारी दी गई है कि महेंद्र सिंह धोनी जिओ मार्ट के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिओ मार्ट के ब्रांड एंबेसडर है। फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले कंपनी ने यह बड़ा बदलाव किया है। इसके साथ ही फेस्टिव सीजन के लिए फेस्टिवल कैंपेन का नाम भी कंपनी ने बदल दिया है। जिओ मार्ट का फेस्टीव कैंपेन अब जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाएगा। इस कैंपेन के अंतर्गत सेल आठ अक्टूबर से शुरू होगी। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड एंबेसडर के तौर पर 45 सेकंड के एक फिल्म में भी नजर आने वाले है। 

एमएस धोनी ने जताई खुशी

जिओ मार्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर खुद महेंद्र सिंह धोनी ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है। जिओ मार्ट का जिओ उत्सव भी इसी का प्रतीक है। मैं जिओ मार्ट के साथ जुड़ने पर बेहद खुश हूं। वहीं जिओ मार्ट में भी महेंद्र सिंह धोनी का खुले दिल से स्वागत किया है। कंपनी के सीईओ ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का व्यक्तित्व जिओ मार्ट की तरह विश्वसनीय है। धोनी के कारण देश की जनता को खुशियां और उत्सव बनाने के कई मौके मिले हैं। अब जिओ मार्ट पर भी लोग शॉपिंग कर ऐसे ही खुशियां मना सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here