एक पत्रकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा- ‘आप इतना कड़ा परीश्रम करते हैं। देश-विदेश में घूमते हैं। कोई छुट्टी नहीं रखते। आखिर खाते क्या हैं?’ मोदी जी ने शान्तभाव से उत्तर दिया- ‘प्रतिदिन दो किलो गालियां खाता हूँ!’
चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेन्द्र मोदी को मिल रहे प्रचण्ड जन समर्थन से बुरी तरह हलकान-परेशान विपक्षी नेताओं के पास मोदी को कोसने और गाली देने के अलावा कुछ सूझ नहीं रहा है। राजनीति की दुकान चलाने वाले मुहब्बत के नाम से गालियां बेचते हैं। संसद से बाहर पुराने ट्रैक्टर और टायर फूंकते हैं, संसद में मेज पर चढ़ कर हल्ला मचाते हैं, चिल्लाते और गुर्राते हैं।
बड़ी निर्लज्जता से हाय-हाय मोदी, मर गया मोदी, मोदी तेरी कब्र खुदेगी। जैसे दूषित नारे लगवाते हैं। बुरी तरह हताश निराश ये नेता गाली-गलौच पर उत्तर आए हैं। गालियों के विरोध में जब कोई फ़िक़रा उधर से उछलता है तो उनके तन-बदन में आग लग जाती है और उनके प्यादे बिलबिला उठते हैं।
नरेन्द्र मोदी को योजना बना कर कोसा व गरियाया जा रहा है। ये गालियां सीधे उन लोगों के दिलों पर चोट करती हैं, जिन्होंने प्रचंड बहुमत देकर मोदी को राष्ट्रनायक बनाया है। मोदी को गालियां देकर ये लोग फिर से सत्ता के गलियारों में घुसने का असफल प्रयास कर रहे हैं। ज्यूं-ज्यूं वे गालियों की बौछार करते हैं, त्यूं-त्यूं नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता देश-विदेश में बढ़ती जाती है।
गालियां देने में कांग्रेस को महारथ हासिल है जबकि अन्य दलों के नेतागण भी पीछे नहीं हैं। कांग्रेस ने तो टी.वी. कार्यक्रमों में गालियां सुनाने के लिए कुछ गालीबाजों (महिला भी) की स्थायी नियुक्ति की हुई है।
कांग्रेस की गाली पुराण के कुछ अंश तारीख सहित निम्न प्रकार हैं:
बी. के. हरिप्रसाद (कांग्रेस नेता)- सन 2009: यह गन्दी नाली का कीड़ा।
बेनी प्रसाद वर्मा– 14 जुलाई, 2013: यह है पागल कुत्ता।
जयराम रमेश– 13 जून, 2013: यह तो भस्मासुर है।
सलमान खुर्शीद– 8 जून 2013: यह बन्दर की तरह उछल-कूद कर के भीड़ को एकत्र कर लेता है।
रेणुका चौधरी– 7 जून, 2013: यह तो न्यूमीनिया वाइरस है।
रिजवान उस्मानी– (2009): इस नालायक बदतमीज़ शख्स का बाप कौन है ?
सौम्या पटेल– नवम्बर 2012: मोदी पर घृणित जातिगत टिप्पणी की जो छापने योग्य नहीं है।
दिग्विजय सिंह– 13 जून 2012: यह तो रावण है।
गणिशंकर अय्यर– 3 मार्च, 2013: यह इंसान नहीं, सांप व बिच्छू जैसा जहरीला है।
सोनिया गांधी– 2007: नरेन्द्र मोदी तो मौत का मौदागर है।
इमरान मसूद– 28 मार्च 2014: हम इसकी बोटी-बोटी कर देंगे।
राशिद अलवी– 16 मई 2016: मोस्ट स्टुपिड प्राइम मिनिस्टर। सबसे मूर्ख प्रधानमंत्री |
राहुल गांधी– 6 अक्टूबर 2016 : यह जवानों के खून की दलाली कर रहा है।
मनीष तिवारी– 17 सितम्बर 2017: नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भद्दी, अपमानजनक और निहायत गन्दी पोस्ट ट्विटर पर डाली।
यूथ कांग्रेस मैगजीन– 21 नवम्बर 2017: आनलाइन अश्लील व दुर्भावनापूर्ण पोस्ट डाली गई। देशभर में विरोध होने पर पोस्ट डिलीट कर दी।
आनन्द शर्मा– 27 नवंबर 2017: यह अस्वस्थ मानसिकता का शख्स है। यह एक राष्ट्रीय परेशानी है।
मणिशंकर अय्यर– 7 दिसम्बर 2017: यह आदमी बहुत नीच किस्म का है। इसमें जरा भी सभ्यता नहीं है।
सलमान निजामी– 9 दिसम्बर 2017 : राहुल गाँधी राजीव गांधी का बेटा है। जवाहर लाल नेहरू का प्रपौत्र है,पर मोदी का बाप कौन है?
स्पन्दन सौम्या (काँग्रेस मीडिया हैंडलर) – 4 फरवरी, 2018: को अति अभद्र व दुष्टतापूर्ण पोस्ट डाली।
अल्पेश ठाकुर (गुजरात कांग्रेस)- 9 फरवरी 2018: प्रकाशित न करने योग्य बकवास की और भद्दी गालियां दीं ।
राहुल गांधी– 20 सितंबर 2018: (डुंगरपुर)- गली गली में शोर है, देश का चौकीदार चोर है। चुनाव संभा में नारे भी लगवाये। सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ा तो माफी मांग ली।
जिग्नेश मेवाणी– 25 अक्टूबर 2018: पटना की कांग्रेस की रैली में मोदी को छह बार हरामी कहा।
संजय निरूपम– 9 नवम्बर 2018: इससे बुरा कुछ नहीं है। यह भी संभव है, वह अपनी पैदाइश के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बता दें। इसको फांसी देना ठीक नहीं। इसे चुनाव में हरा के इसकी राजनीतिक हत्या की जाएगी।
राजबब्बर– 22 नवम्बर 2018: रुपया गिर कर मोदी की माँ की उम्र तक चला गया। (इन्दौर की सभा में भाषण)।
जिग्नेश मेवाणी– 25 नवम्बर: यह एक नालायक बेटा है। 90 साल की माँ को लाइन में खड़ा कर दिया।
विलासराव मुत्तेमवार (पूर्वमंत्री)- 25 नवम्बर: राहुल गांधी की कई पीढ़ियों को तो पूरा भारत जानता है। मोदी का बाप कौन है, यह कोई नहीं जानता।
इरफान अंसारी (झारखंड)- 26 नवम्बर 2018: भाषण में नरेन्द्र मोदी को साला कह कर गालियां दीं।
महेन्द्रजीत सिंह (राजस्थान)- 3 दिसम्बर 2018: नरेन्द्र मोदी की वृद्धा माँ को स्टेज से गन्दी-गन्दी गालिया दीं। जिन्हें सुनकर भीड़ उखड़ गई।
रणदीप सुरजेवाला– 7 दिसम्बर 2018: यह मुहम्मद बिन तुगलक की तरह व्यावहार करता है।
श्यामसुन्दर सिंह (बिहार कांग्रेस)- 25 दिसंबर 2018: सत्ता पर बैठा चौकीदार चोर है। यह नटवरलाल है।
मल्लिकार्जुन खरगे– 10 जनवरी 2019: यह तानाशाह है ठीक हिटलर जैसा।
राशिद अल्वी– 25 जनवरी 2019: यह शख्स खुद महलों में रहता है और अपनी बूढ़ी माँ को छोटी सी कोठरी में रखता है। यदि फिर प्रधानमंत्री बन गया तो लोकतंत्र को खत्म कर देगा।
विजया लक्ष्मी (तेलंगाना)- 9 फरवरी 2014: यह तो आतंकवादी जैसा लगता है। पता नहीं कब बम फेक दे। (राहुल की मौजूदगी में दिया गया भाषण)।
पवन खेड़ा (कांग्रेस प्रवक्ता)- 16 फरवरी 2018: मोदी का अर्थ है मसूद अजहर, ओसामा बिन लादेन और दाउद तथा आईएसआई।
बी.नारायणराव– 18 फरवरी 2019: वह नामर्द है। ऐसे लोग शादी तो कर लेते हैं लेकिनबच्चे पैदा नहीं कर सकते |
मोढवाडिया (गुजरात कांग्रेस)- 9 मार्च 2019: नरेन्द्र मोदी का सीना 56 इंच का इसलिए है कि 56 इंच का सीना गदहे का होता है।
दीनदयाल बैरवा (राजस्थान कांग्रेस)- 5 मई 2019: यह हिन्दू आतंकवादी है।
प्रियंका गांधी (वाड्रा)- 7 मई 2019- यह तो दुर्योधन है, यह दुर्योधन की तरह अहंकारी है।
संजय निरूपम– 5 मई 2014: यह औरंगजेब का आधुनिक अवतार है।
प्रियंका गांधी– 9 मई 2019: (प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच) मोदी से कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने नहीं देखा।
नवजोत सिंह सिद्धू– 10 मई 2019: कांग्रेस ने अंग्रेजों से आजादी दिलाई। तुम इस काले अंग्रेज से आजादी दिलाओगे (इंदौर की जनसभा में)।
अधीर रंजन चौधरी– 24 जुलाई 2019: यह डोनाल्ड ट्रम्प का घोड़ा है।
राहुल गांधी– 15 अक्टूबर, 2019: यह कुछ पूंजीपतियों का भोंपू इस की रणनीति जेबकतरे जैसी है। यह चोरी से पहले लोगों का ध्यान बांट देता है।
सुबोध कान्त सहाय (बिहार)- 27 नवम्बर 2019: मोदी मदारी है और रघुबर दास उसका जमूरा। उसकी जलालत की सरकार है। मोदी मोतियाबिन्द का मरीज है। (कांग्रेस उम्मीदवार मन्नान मलिक के नामांकन के मौके पर कांग्रेसजनों को संबोधन)।
दिग्विजय सिंह– 18 नवम्बर 2019: देश के मुसलमानों का उस पर भरोसा नहीं। यह तो जनरल डायर की तरह उन्हें मार डालेगा।
तरुण गोगोई– 7 जनवरी 2020: यह खुद को हिन्दू जिन्ना बताता है। भारत को दो राष्ट्रों में बाटना चाहता है।
कमलकान्त– 9 जनवरी 2020: उसके माँ-बाप को छोड़िये, रिश्तेदार तक आज़ादी के आन्दोलन में जेल नहीं गये।
मणिशंकर अय्यर– 14 दिसंबर: हर कुर्बानी देनी है, देखना है यह हाथ (कांग्रेस का) मजबूत है या उस कातिल का !
अधीर रंजन चौधरी– 16 जनवरी 2020: यह देश नरेन्द्र मोदी के बाप का नहीं है। (बशीरहाट जिला नार्थ परगना (प. बंगाल) में भाषण)
पी. एल.पूनिया– 13 फरवरी 2020: नाथूराम गोडसे और नरेन्द्र मोदी एक ही हैं। गोडसे ने गांधी की हत्या से पहले उनके पैर हुए थे। इसी तरह लोकतंत्र की हत्या से पहले इसने संसद की सीढ़ियों को प्रणाम किया है।
नन्द कुमार बघेल (भूपेश बघेल का बाप): नरेन्द्र मोदी भगवान राम से भी अधिक दुष्ट है। इसने तो पूरे भारत में लॉक डाउन लगा दिया।
गौरव वल्लभ– 18 जुलाई 2020: मोदी व शाह आज के रंगा-बिल्ला हैं।
गौरव पांधी (हिमाचल कांग्रेस)- 26 अगस्त 2020: यह आसाराम और गुरमीत सिंह जैसा है।
रणदीप सुरजेवाला– 17 सितम्बर 2020: नरेन्द्र मोदी बन्दर है, जिसके हाथ में उस्तरा है।
कन्नड़ भाषा में कांग्रेस का आधिकारिक ट्वीटर हैंडल सन्देश- 22 दिसंबर, 2020: इसके हाथ किसानों के खून मे सने हैं। यह सबसे क्रूर प्रधानमंत्री है।
कांग्रेसी की पोस्ट– 18 अक्तूबर, 2021: कांग्रेस ने स्कूल स्थापित किये लेकिन अंगूठा छाप मोदी उसमें पढ़ने नहीं गया।
उमंग सिंगार (मध्य प्रदेश कांग्रेस)- 19 दिसंबर 2021: सनातन धर्म के पुराणों में जितने विनाशकारी राक्षसों का उल्लेख है, वे सब शिव के उपासक हैं। नरेन्द्र मोदी भी ऐसा ही राक्षस है जिसने शिव को प्रसन्न करने के लिए काशी विश्वनाथकॉरिडोर बनवाया ।
नाना पटोले (महाराष्ट्र कांग्रेस)- 4 फरवरी 2022: नहीं डरता मोदी से, उसे गाली भी दे सकता हूँ, मार भी सकता हूँ।
अजय राय (उ.प्र. कांग्रेस)- 4 फरवरी 2022: बोरी में नमक भरकर तैयार रखिये। 7 मार्च को नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ को मार कर नमक की बोरी मे डाल कर दफ़न कर देंगे।
शेख हुसैन (नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष)- 13 जून 2022: मोदी को हम कुत्ते की मौत मार देंगे।
सुबोधकान्त (बिहार कांग्रेस)- 20 जून 2022: नरेंद्र मोदी हिटलर की चाल चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा।
अलका लाम्बा (दिल्ली कांग्रेस)- 12 जुलाई 2022: मैं नरेन्द्र मोदी को 100 बार नालायक कहूंगी। इसे झोली देकर घर से निकाल देना चाहिए।
मधुसूदन मिस्त्री (गुजरात कांग्रेस)- 12 नवम्बर 2022: इस चुनाव में नरेंद्र मोदी को उसकी औकात दिखा देंगे।
दिग्विजय सिंह (मध्यप्रदेश कांग्रेस)- 17 नवंबर, 2022: मोदी के गुजरात में उसका दबदबा खत्म हुआ, वहाँ के उद्योग धंधे खत्म हुए। तुम्हारा अहंकार अब यहां नहीं चलेगा। अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा।
मल्लिकार्जुन खरगे– 28 नवंबर 2022: क्या आप के (मोदी) पास रावण जैसे सौ सिर हैं? हर चुनाव में चेहरा दिखाने चले आते हैं, क्या आप के रावण जैसे सौ मुख हैं?
वी. एस. उग्रत्था (कांग्रेस सांसद)- 2 जनवरी 2022: नरेन्द्र मोदी आधुनिक भस्मासुर है। वह गरीबों के बच्चों की उपेक्षा करता है।
शंकर सिंह बघेला (गुजरात कांग्रेस)- 5 दिसंबर 2022: सोनिया गांधी मोदी को मौत का सौदागर कहती हैं, मैं भी यही कहता हूँ। वह तो गोधरा में मारे गए कार सेवकों का जलूस निकालना चाहता था।
मल्लिकार्जुन खरगे– हम चीन के आक्रमण पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन वह बनता तो शेर है लेकिन है चूहा।
मल्लिकार्जुन खरगे– 8 जनवरी 2023: जैसा अंग्रेजों ने किया, वैसा मोदी कर रहा है। वह तानाशाह है।
पवन खेड़ा की वीजुअल– 20 फरवरी 2023: जिसमें वह जानबूझ कर नरेन्द्र मोदी की वल्दियत आनबूझ कर गलत बता रहा है और अपनी मक्कारी पर खिलखिलाकर हंसता है।
जयराम रमेश– 11 मार्च 2023: मोदी तो हिटलर, स्टालिन, मुसोलिनी से आगे निकल गया। मोदी किम इल सुंग, सद्वाम हुसैन, रेसेप तैय्यप एर्दोगन (तुर्किये) जैसा है।
वी.वी. श्रीनिवास यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने हैंडल पर नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाते हुए भद्दा कार्टून बना कर डाला जिसमें नरेन्द्र मोदी को नया हिटलर बताया गया था।
मलिकार्जुन खरगें– 27 अप्रैल 2023: मोदी जहरीला सांप है।
ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने अपने चाटुकार कांग्रेस नेताओं (जिन्हें अखिलेश यादव चिरकुट नेता मानते हैं) को गालियों की कोई फेहरिस्त पकड़ा दी है या फिर वे खुद ही सारी मर्यादायें और मानवीय संस्कार भूलकर राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के प्रयोजन से भारतीय राजनीति को नापाक करने पर उतारू हैं।
गोविन्द वर्मा