सपा के बाद कांग्रेस ने बसपा को दिया झटका, पूर्व मंत्री राज बहादुर सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले सपा व बसपा से कांग्रेस में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने के एलान के बाद रविवार को बसपा सरकार में मंत्री रहे राज बहादुर सिंह भी कांग्रेसी हो गए। 

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ ही उनके सैकड़ों समर्थक भी कांग्रेसी हो गए। इसके अलावा, आईपीएस उमेश सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

यूपी में कांग्रेस आक्रामक अंदाज में अपने अभियान को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here