राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ दौरा: शहर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल लखनऊ में रहेंगी। सोमवार को लखनऊ पहुंचने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।

आज शाम पांच बजे वे गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल होंगी जबकि कल सुबह 11 बजे से होने वाले ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भी वे शामिल होंगी। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रविवार को पूरा दिन एयरपोर्ट के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर बैरियर भी बनाए गए हैं। राष्ट्रपति के स्वागत व यहां से उनका काफिला रवाना करने का पूर्वाभ्यास भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here