कर्नाटक: महिला को निर्वस्त्र घुमाने और खंभे से बांधकर पीटने के मामले में सात गिरफ्तार

कर्नाटक के बेलगवी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। उसे निर्वस्त्र घुमाया गया। फिर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया गया। महिला का बेटा एक लड़की के साथ घर छोड़कर भाग गया था, जिसकी सगाई किसी और से होने वाली थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि इस कृत्य के बारे में पता चलने पर लड़की के परिवार के सदस्यों ने न्यू वंतामुरी गांव में उसके घर पर हमला किया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वे उसकी मां को घसीटकर ले गए। उसे निर्वस्त्र घुमाया और बिजली के खंभे से बांध दिया।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।  

घटना पर बेलगावी पुलिस ने क्या कहा?
बेलगावी के पुलिस आयुक्त सिद्दरामप्पा ने कहा कि अशोक (24 वर्षीय) और प्रियंका (18 वर्षीय) दोनों एक ही समुदाय के हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। सोमवार रात करीब 12:30 बजे वे गांव से निकले। पुलिस ने बताया कि इससे नाराज लड़की के माता-पिता और रिश्तेदार उसके घर में घुस गए और उसकी मां के साथ अमानवीय व्यवहार किया।उन्होंने बताया, सुबह चार बजे सूचना मिलने पर हमारे पुलिस उप निरीक्षक ने गांव का दौरा किया। उसके बाद अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि ककाटी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। 

Karnataka woman paraded naked, tied to electric pole after son elopes with girl

घटना बेहद अमानवीय, पूरे समाज का सिर शर्म से झुक गया: सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह अपराध किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को बेहद अमानवीय करार देते हुए सिद्धारमैया ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, इससे पूरे समाज का सिर शर्म से झुक गया है। हमारी सरकार इस तरह के जघन्य कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा, ‘इस मामले में कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह हमारी पूरी जिम्मेदारी है कि हम दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कार्रवाई करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं।’  

Karnataka woman paraded naked, tied to electric pole after son elopes with girl

अदालत में पेश किए जाएंगे जिम्मेदार लोग: जी. परमेश्वर
इलाके का दौरा करने वाले गृह मंत्री जी परमेश्वर ने घटना को अमानवीय करार दिया। उन्होंने कहा, बताया जा है कि लड़की के परिवार के 10-15 सदस्यों ने युवक की मां पर हमला किया, जो घर पर अकेली थी। पुलिस ने महिला को बचाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई।उन्होंने कहा, ‘सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। जो जोड़ा घर छोड़कर चला गया है, उन्हें वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’ परमेश्वर ने कहा कि यह वास्तव में एक शर्मनाक घटना है और पुलिस द्वारा कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here