यूपी: रालोद की महिला जिलाध्यक्ष के घर में देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रालोद की महिला जिलाध्यक्ष के घर में देह व्यापार हो रहा था। छापे मार कार्रवाई के दौरान पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब नेत्री खुद ही आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पुलिस ने उनके साथ चार महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

रालोद की महिला जिला अध्यक्ष सहित छह को पुलिस ने देह व्यापार करते घर से गिरफ्तार किया है। गिफ्तार आरोपियों में महिला ज़िला अध्य्क्ष सहित कुल चार महिलाएं है। दो पुरुष गिरफ्तार किए हैं। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के मुताबिक आरोपी आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथों गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here