हिंद महासागर में इस्राइल से जुड़े व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला

हिंद महासागर में एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। व्यापारिक जहाज इस्राइल से जुड़ा बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां इस्राइल से संबंधित बताया जा रहा है। ब्रिटिश सेना की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने कहा कि एक व्यापारिक जहाज पर भारत के वेरवल के पास ड्रोन द्वारा हमला किया गया। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। उस पर रसायन उत्पाद टैंकर थे और इस्राइल से संबद्ध था।  ये भी बताया जा रहा है कि हमले के कारण जहाज को क्षति पहुंची है। जहाज से आखिरी बार सऊदी अरब को फोन किया गया था। जब जहाज पर हमला किया गया उस समय वह भारत के नजदीक था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here