मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम भारत के संस्कृति पुरुष है। वो कण-कण में समाए हुए हैं और आज बड़े सौभाग्य की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। राम मंदिर 500 साल के संघर्षों के बाद रामभक्तों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि राम तो हमारी जीवन शैली के मुख्य तत्व हैं। लोग सोते जागते, चलते फिरते उनका नाम लेते हैं। मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी आवास पर आयोजित श्रीराम लला के वस्त्रों का अर्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। जिसमें रामभक्तों द्वारा बनाए गए वस्त्रों को प्रभु श्रीराम के लिए सौंपा गया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राम से जो भागा वो मारा गया। राम नाम लेने से ही कल्याण है।