कौशाम्बी: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाए गए काले झंडे, काफिले पर फेंका जूता व स्याही

अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का रविवार को कौशाम्बी में जमकर विरोध हुआ। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने करनपुर चौराहे के समीप सपा नेता को काले झंडे दिखाए। काफिले पर जूता व स्याही फेंकने के साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

सपा नेता स्वामी प्रसाद रविवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय के पास आयोजित बौद्ध सम्मेलन में शिरकत करने कौशाम्बी आ रहे थे। इसकी भनक लगने पर सुबह से ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गिरसा चौराहे के समीप एकत्र होने लगे। लेकिन ऐन वक्त सपा नेता के रास बदलने की जानकारी हुई तो कार्यकर्ता करन चौराहा पहुंच गए। 

Black flags shown to SP leader Swami Prasad Maurya, car attacked, two youths detained

कार के आगे आकर किया प्रदर्शन
करीब दो बजे सपा नेता का काफिला गुजरते देख मंच के अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला व वेद पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता हाथ में काला झंडा लेकर सपा नेता की कार के सामने आकर प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद के काफिले पर जूता व काली स्याही फेंकी। इस दौरान सपा नेता का नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पकड़ने की कोशिश की। इस पर विरोध कर रहे कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया। जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला का कहना है कि सपा नेता द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं। इसीलिए जनपद आगमन पर स्वामी प्रसाद का विरोध किया गया। 

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का मंझनपुर स्थित सपा कार्यालय के पास बौद्ध सम्मेलन में शिरकत करने का कार्यक्रम था। इस दौरान कुछ हिंदूवादी संगठनों ने उनके कार्य के सामने आकर काले झंडे दिखाए हैं। आरोपी युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है। – अभिषेक सिंह-सीओ सिटी

Black flags shown to SP leader Swami Prasad Maurya, car attacked, two youths detained

पुलिस ने मशक्कत के बाद पाया काबू
एक सम्मेलन में पहुंचे सपा के विवादित नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी में कर विरोध हुआ। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हिंदूवादी लोगों ने काफिले को ही नहीं लोगों पर भी काली स्याही और जूते फेंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। घंटे की मसक्कत के बाद पुलिस रोकने में सफल रही। 

हिंदू धर्म पर विवादित बोल को लेकर चर्चाओं में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व मंत्री का रविवार को मुख्यालय मंझनपुर में कार्यक्रम लगा था आने की खबर के साथी जिले के हिंदूवादी लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था। जैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्य जिले के सैनी थाना क्षेत्र के करनपुर सौरई चौराहे के तभी अचानक सैकड़ो की संख्या में हिंदूवादी लोगों ने उनके काफिले को काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

यही नहीं इस मौके पर कुछ लोगों ने उनके काफिले के ऊपर जूते फेंके। साथ ही स्याही भी फेंकने का प्रयास किया गया। यह देख पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को रोकने लगी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस इन लोगों पर काबू पाने में सफल रही। पूरे मामले को लेकर दिनभर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here