गोरखपुर में बोले सीएम योगी- आधी आबादी को उपेक्षित कर नहीं हो सकता विकास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह शक्ति वंदन अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि महिला से परिवार और उससे समाज समृद्ध होता है। आज महिला समूहों का आत्मविश्वास बताता है कि विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार हो, इसके लिए सभी को कार्य करना होगा। 2047 में जब देश आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा तब ये विकास जरूरी होगा। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हम सबकी भूमिका तय होनी चाहिए। संसद और विधानसभा में 33 फीसदी से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, यह पीएम नरेंद्र मोदी का विजन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here