हरियाणा में कांग्रेस व आप का गठबंधन: भाजपा की विपक्ष को खत्म करने की कोशिश- हुड्डा

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। इस पर राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में कांग्रेस और आप का गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष और संविधान को समाप्त करने की कोशिश कर रही है, इसको देखते हुए कांग्रेस और आप ने गठबंधन का फैसला किया है।

हरियाणा में कांग्रेस नौ और आप एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं दोनों पाटियां पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here