सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही बीजेपी: डिंपल यादव

त्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। हमारे गठबंधन के सामने भाजपा की तैयारियां फीकी हैं।   

उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन की ताकत को महसूस कर रही है। सपा और कांग्रेस गठबंधन के आगे भाजपा की तैयारी फीकी है। अखिलेश यादव को सीबीआई का समन पहुंचने पर कहा कि भाजपा लगातार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से नाराज है। आने वाले चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here