अखिलेश यादव ने बताया भाजपा को हराने का फॉर्मूला, बोले- गणित बहुत आसान है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हराने का गणित बहुत आसान है… किसान की आय दोगुनी नहीं हुई… चुनाव आया काले कानून वापस ले लिए।

किसान को खुश करने के लिए चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया। अगर भाजपा के लोग सच में किसानों के दुख दर्द समझते हैं… तो स्वामीनाथन ने जो फॉर्मूला दिया था उसे अमल क्यों नहीं कर रहे हैं?”

अखिलेश यादव ने ये जवाब भाजपा को हराने का गणित पूछने पर दिया।

वह लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने साफ किया कि वो लोकसभा चुनाव में मुद्दों के आसरे भाजपा को चुनौती देंगे।

यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। इसके तहत कांग्रेस प्रदेश की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here