राजस्थान: सरकारी बंगले का विवाद; मुख्यमंत्री आवास से बाहर हुए गहलोत

राजस्थान के सरकारी बंगले पूर्व सरकार के सभी मंत्रियों ने खाली कर दिए हैं। इन बंगलों को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। सरकार जाने के बाद भी पूर्व मंत्री बंगले खाली नहीं कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास खाली कर आज इस विवाद को खत्म कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ लोग होते हैं, जिनको विवादित और अमर्यादित टिप्पणी और कहानी बनाने की आदत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुझे कभी नहीं कहा कि आप मुख्यमंत्री निवास खाली करें। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तो यहां तक कहा कि मुझे कोई जल्दी नहीं है। आप जब तक चाहे बंगले में रह सकते हैं।

सिविल लाइन स्थित सभी बंगले पूर्व मंत्रियों ने खाली कर दिए गए हैं। अब ये बंगले नई सरकार के सभी मंत्रियों को आवंटित कर दिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होली के बाद अपने नए मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here