राष्ट्रीय जनतांत्रिक गहठबंधन में सीट बंटवारे के मंथन के बीच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल अचानक पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच 20 मिनट तक बातचीत हुई। इधर, मुलाकात के बाद संजय जयसवाल ने था कि आज मैं केंद्रीय मंत्री को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देने आया था। हम सभी एनडीए के साथी हैं। ऐसे ही एक दूसरे से मुलाकात करते रहते हैं। वहीं पर केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोग एनडीए का हिस्सा हैं। हमलोग एक साथ हैं। वहीं सीट बंटवारे के सवाल पर कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सीट का बंटवारा जब हो जायेगा तब सभी लोगों को बता दिया जायेगा।
इसी कारण बाकी डील भी अटकी है
जदयू की राजग में वापसी का मतलब 40 में से 39 सीटें उसके पास है। अब उसे इसे अगले चुनाव में 40 में 40 करने के लिए सहयोगियों को भी संतुष्ट करना है और अपने पास संख्या भी पहले के मुकाबले ठीक रखनी है। चाणक्या इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल राइट्स एंड रिसर्च के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा कहते हैं- “भाजपा 17 सीटें तो अपने पास रखेगी ही। बाकी सीटें जदयू, लोजपा के दोनों गुटों, कुशवाहा और मांझी की पार्टी में बांटेगी। अगर वह समझाते हुए या कुछ अंदरूनी डील कर ऐसा सहजता से कर पाती है तो फायदे में रहेगी, वरना थोड़ी परेशानी में रहेगी। मौजूदा हालत में बहुत अंतर नहीं पड़ेगा, लेकिन किसी का अभी बिछड़ना सामने वाले को मजबूत कर सकता है। लगता है कि इसी पर सीट बंटवारा भी अटका है और इसी कारण बाकी डील भी अटकी है।