लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नौवीं सूची; भीलवाड़ा से इन्हें बनाया उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने बीते दिन अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया था। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया था।

अब तक 412 उम्मीदवारों का एलान
भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 412 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

अब तक 400 से ज्यादा उम्मीदवारों का एलान

  1. भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था, जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। 
  2. दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था।
  3. 21 मार्च को भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को भाजपा ने कोयंबटूर चुनावी मैदानी में उतारा था। चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया था। 
  4. इसके बाद 22 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया था। इसके अलावा पुडुचेरी की एक सीट के लिए भी उम्मीदवार का एलान कर दिया गया था। 
  5. 24 मार्च को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की गई। सूची में पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है, जबकि बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट भी काट दिया गया।  
  6. 26 मार्च को भाजपा ने छठी सूची जारी की थी। इसमें तीन उम्मीदवारों का एलान किया गया था। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया था। 
  7. इसके अगले दिन यानी 27 मार्च को भाजपा ने सातवीं सूची जारी कर दी थी। इसमें दो उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसमें महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा ने नवनीत राणा को अपना उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं, कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से भाजपा ने गोविंद करजोल को अपना उम्मीदवार बनाया था। 
  8. 30 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। सूची में ओडिशा की तीन, पंजाब की छह और पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here