कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा के उन आरोपों का खंडन किया जिसमें विपक्ष पार्टी ने राज्य को आतंकवादियों के सुरक्षित पनाहगाह बताया था। बता दें कि बंगाल पुलिस ने कर्नाटक के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज पहले कहा कि उसने पिछले माह रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के पीछे के आरोपियों को कोकाटा से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि बंगाल आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।
भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी
कूच बिहार में एक रैली को संबोधित करती हुईं ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में पश्चिमी मेदिनीपुर से रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा,