सिडनी के मॉल में चाकूबाजी और फायरिंग, कई लोग घायल

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी के कारण हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस का अभियान जारी है। हालांकि घटना के पीछे कौन लोग है इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

मॉल के भीतर हुई गोलीबारी की घटना
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मॉल के भीतर से गोलीबारी की आवाज आ रही थी। तकरीबन चार लोगों पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में कई लोग हताहत हुए। घटना को बाद भीड़ को इधर-उधर भागते हुए देखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही कई पुलिस गाड़ी और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here