राहुल बाबा पाकिस्तान से आपको डरना है तो डरो, पीओके पर हमारा दावा कोई नहीं हिला सकता: शाह

महाराष्ट्र के पालघर में गृह मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनें और यह मोदी की गारंटी है कि हम जल्द ही भारत को एक आर्थिक महाशक्ति में बदल देंगे। केवल मोदी सरकार ही भारत को सही मायने में सुरक्षित, सुरक्षित, विकसित और समृद्ध बना सकती है। अपने सभी सपनों को साकार करने के लिए, हमें ‘400 पार’ सुनिश्चित करना चाहिए। इंडी अलायंस वालों का एक मात्र उद्देश्य है- उद्धव ठाकरे जी का उद्देश्य है- आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना। शरद पवार जी का उद्देश्य है- सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री बनाना। ममता जी का उद्देश्य है- अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना। लालू जी का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना। सोनिया जी उद्देश्य है- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना।

मोदी जी ने आदिवासी समाज के लिए ढेर सारे काम किए हैं।  अटल जी ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया और आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाया। मोदी जी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। 2019 में दूसरी बार आपने मोदी जी की सरकार बनाई। राम मंदिर का फैसला आया, मोदी जी ने भूमिपूजन किया और 22 जनवरी, 2024 को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। PoK पर बात करने से डरती है कांग्रेस, क्योंकि ‘पाकिस्तान के पास है परमाणु बम है। राहुल बाबा, आप डरना है तो डरो, हम तो बीजेपी वाले हैं। हमारे नेता नरेंद्र मोदी हैं और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा! इस पर हमारा दावा कोई नहीं हिला सकता।

कांग्रेस पार्टी इतने वर्षों से वोट बैंक की लालच में धारा-370 को संभाल कर बैठी थी। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा-370 को समाप्त कर कश्मीर में तिरंगा फहराया। खड़गे जी कहते हैं कि महाराष्ट्र वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना। लेकिन खड़गे जी को नहीं मालूम है कि यहां का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार रहता है। वो (कांग्रेस) कहते हैं कि Pok की बात मत करो, क्योंकि पाकिस्तान के पास एटम बम है। मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान को सम्मान दो, Pok मत मांगो। अरे राहुल बाबा… डरना है तो आप डरो, हम नहीं डरने वाले, क्योंकि हम भाजपा वाले हैं। मोदी जी हमारे नेता हैं, Pok हमारा है और हमारा ही रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here